मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग हाटिंगहोड़े हुरपी के समीप, सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत.

मनोहरपुर : शुक्रवार को मनोहरपुर रांची मुख्य मार्ग बानो थाना के हाटिंगहोडे हुरपी के समीप सडक हादसे में तीन युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. यह घटना लगभग शाम 04 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक हाटिंगहोडे बजार से डुमरिया अपने घर की ओर लौट रहे थे. तभी हाटिंगहोडे हुरपी मोड के समीप विपरित दिशा से आ रही हाइवा ट्रक के चपेट मे आने से तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिससे घटना स्थल पर ही तीनो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर बानो पुलिस घटनासथल पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे ले लिया है. पुलिस के मुताबिक़ मृतक तीनो युवक डुमरिया पंचायत के रहने वाले है. किंतु अभी तक तीनो मृतक युवकों के नाम का पता नहीं चल पाया है. हाइवा को जब्त कर लिया गया है. वहीं बानो थाना पुलिस मामले की जांच करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने में जुट गई है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप