मनोहरपुर-जहरीले सर्प दंश से युवक गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर : जहरीले सांप के काटने से शुक्रवार देर शाम एक युवक को मनोहरपुर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में पीड़ित युवक का इलाज चल रहा है.पीड़ित युवक 20 वर्षीय देव कुजूर चिड़िया ओ पी थाना अंतर्गत बाजार हाता का रहने वाला है.मिली जानकारी के मुताबिक़ युवक चिड़िया स्थित मैगजिलेबल मैदान में फुटबॉल खेल रहा था.इस दौरान उस युवक के बांए पैर में एक जहरीले सांप डालडेगा लिपट गया.और उसके पैर में काट लिया.उसे तुरंत चिड़िया सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उस युवक का इलाज चल रहा है.वहीं इलाज कर रहे स्थानीय डॉक्टरों ने युवक की हालात को स्थिर बताया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.