मनोहरपुर-जराईकेला पुलिस झारखंड ओडिसा इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर,चेकिंग के दौरान दो लाख नकद बरामद किया.

मनोहरपुर : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए क्षेत्र में गतिविधि बढ़ा दी है. वहीं बुधवार को जराइकेला थाना अंतर्गत झारखण्ड ओडिसा सीमांचल क्षेत्र स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से दो लाख रुपये नकद बरामद किया है. विदित हो की इंटर स्टेट चेक पोस्ट में प्रशासन द्वारा चुनाव के मद्देनजर 24 घंटे वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान बुधवर शाम को पुलिस ने एक चार पाहिया वाहन के डेस्कबोर्ड में रखे 2 लाख नकद रुपये को बरामद किया है. वहीं पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए उक्त नकद राशि को जराइकेला थाना में जमा कर इस संबध में मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. इस मौके पर जराईकेला थाना प्रभारी सूर्यकान्त कुमार समेत अन्य सहायक पुलिस कर्मीगण मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-भाजपाईओं ने आनंदपुर प्रखंड में डोर टू डोर महा जनसमर्थन अभियान चलाया.

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.