मनोहरपुर- शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा संपन्न,धूमधाम से दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन.

मनोहरपुरः मनोहरपुर में शारदीय नवरात्र नवदुर्गा पूजा धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन हुआ.रवियर को देर रात दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कोयना नदी में किया गया. मनोहरपुर लाइनपार देवी स्थान दुर्गा पूजा समिति एवं रेलवे दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया. वहीं विसर्जन के पूर्व दुर्गा प्रतिमा की आकर्षक़ झांकी का नगर भ्रमण गाजे बाजे डीजे और आतिशबाजी के बीच निकाली गई.इस दौरान मां दुर्गा के भक्तों ने एक दूसरे को लाल गुलाल लगाया.तथा एक दूसरे को दुर्गा पूजा की बधाई व शुभकामनायें दी.साथ ही दुर्गा पूजा शोभायात्रा व जुलूस में शामिल होकर मां दुर्गा के भक्तों ने जमकर नृत्य का आनंद उठाया.वहीं झांकी शहर के विभिन्न मार्गों से परिभ्रमण करने के उपरांत दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन देर रात कोयना नदी में विसर्जित किया गया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप