मनोहरपुर- भाजपा नेता भातुराम सांडिल गुदड़ी प्रखंड का दौरा कर:चलाया जनसंपर्क अभियान.

मनोहरपुर: भाजपा नेता भातुराम सांडिल सोमवार को मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत गुदड़ी प्रखंड का तुफानी दौरा किया. साथ ही गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुटिपि, लोड़ाई, रोवाउली एवं जातेकेल में जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ ही ग्रामीणों के संग बैठक कर भाजपा नीतिगत सिद्धांतो को ग्रामीणों को अवगत कराया. तथा वर्तमान सोरेन सरकार के झूठे वादों को उजागर किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट देने एवं एक कमल का फूल विधानसभा में भेजने का आह्वान किया. बैठक में निर्णय लेते हुए सभी गाँववालॉ ने इस बार स्थानीय भाजपा उम्मीदवार को ही जिताने का फ़ैसला लिया. इस मौक़े पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमा रुघु, विश्वनाथ ख़ण्डाइत, गोपाल गंझू,संजय सामड,निर्मल चंपिया, गोसू लुगून, दशरथ सिंह, सुरेंद्र गंझू, मतादेव सांडिल,मदन गंझू,सलन अंगारिया, नवीन मुंडा, महाबीर मुंडा, डॉ.राजकुमार सिंह, संजय सांडिल, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-भाजपाईओं ने आनंदपुर प्रखंड में डोर टू डोर महा जनसमर्थन अभियान चलाया.

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.