मनोहरपुर-बाइक से गिरकर तीन युवक घायल,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर : मनोहरपुर गणेश मंदिर के समीप रविवार शाम बाइक से गिरने से तीन युवक घायल हो गए. घायल युवकों को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.वहाँ घायल युवकों का स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में इलाज चल रहा है.घायल युवक अक्षय कुमार सिंह 15,अर्जुन नाग 18 एवं करमा कच्छप 18 तीनो युवक मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनीपुर के रहने वाले हैं.मिली जानकारी के मुताबिक़ तीनो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मनोहरपुर बाजार से अपने गाँव मनीपुर लौट रहे थे. तभी मनोहरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप गणेश मंदिर मार्ग पर उन लोगों की बाइक स्कीट कर गया. जिससे तीनो युवक बाइक से गिरने से घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस बाइक को ज़ब्त कर थाने ले गई.वहीं घायल तीनों युवकों का मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप