मनोहरपुर-जराईकेला पुलिस दीपावली पर, ओल्ड एज होम में रहने वाले वृद्धों के संग मनाई दीपावली.

मनोहरपुर : जराईकेला पुलिस ने दीपावली पर,ओल्ड एज होम में रहने वाले वृद्ध लोगों के संग गुरुवार को धूमधाम से दीपावली मनाई. इस मौके पर जराईकेला थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार एवं पुलिस टीम ने उनके बीच घंटों समय विताया. और उनके यादों के साथ उनके अनुभवों को साझा किया. वहीं इस मौके पर ओल्ड एज होम में रहने वाले बृद्ध लोगों के लिए जराईकेला पुलिस द्वारा सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया. साथ ही वृद्ध लोगों के साथ जराईकेला पुलिस ने भी स्वादिष्ट व्यंजनों एवं मिठाईयों का आनंद उठाया. उल्लेखनीय है की पश्चिम सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती अतिनक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र अंतर्गत जराईकेला थाना पुलिस के द्वारा इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा स्थानीय लोगों के द्वारा की जा रही है.साथ ही जराईकेला पुलिस के इस पहल से स्थानीय लोगों को काफी प्रेरित किया एवं अपने बुजुर्ग नागरिकों के प्रति सेवा भाव की भावना को भी जागृत किया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.