स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के ध्येय से डीएवी पब्लिक स्कूल सेल चिड़िया में बच्चों को कराया जा रहा है प्रातः कालीन व्यायाम

मनोहरपुर : इन दिनों डीएवी पब्लिक स्कूल सेल चिड़िया में बच्चों में सर्वांगीण शिक्षण विकास के साथ स्वास्थ्य लाभ के लिए निरंतर प्रातः कालीन व्यायाम प्रार्थना सभा में स्कूल के प्राचार्य शिव नारायण सिंह की अध्यक्षता में जारी है. स्वस्थ भारत समृद्ध भारत के ध्येय से क्रीड़ा शिक्षक सुमित सेनापति के अगुआई में बच्चों को व्यायाम सिखाया जा रहा है. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य शिव नारायण सिंह ने बताया कि व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है. व्यायाम से हृदय मज़बूत होता है और फेफड़े स्वस्थ रहते हैं. व्यायाम से मांसपेशियाँ और जोड़ खिंचते हैं, जिसके परिणामस्वरूप लचीलापन बढ़ता है और चोट लगने से रोकने में मदद मिलती है.व्यायाम से जोड़ों के आसपास या संपूर्ण शरीर में पाए जाने वाले ऊतकों की ताकत बढ़ाने के द्वारा संतुलन क्षमता में भी सुधार हो सकता है, जिससे गिरने की घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों को बच्चों के साथ व्यायाम करते हुए देखा गया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.