मनोहरपुर-उरकिया में विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रभात फेरी आयोजित,संविधान के प्रति लोगों को किया जागरूक.

मनोहरपुर : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार माननीय उच्च न्यायालय रांची झारखंड के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय उरकिया में मनोहरपुर PLV टीम के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाऐं के साथ प्रभात फेरी निकाली गई. तथा लोगों को संविधान के प्रति जागरूक किया गया. वहीं प्रभात फेरी के दौरान नारे लगाते हुए बच्चों ने कहा संविधान हमारी शान है, एकता ही पहचान है "" एवं ""संविधान पर रखो आस्था, मत चुनो गलत रास्ता"" आदि नारों के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं , छात्र -छात्राओं के साथ पूरे गांव का प्रभात फेरी भ्रमण किया गया. साथ ही संविधान की और विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे आम लोगों को जानकारी दी गई.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.