आनंदपुर वन विश्रामागार में विधायक जगत मांझी का हुआ स्वागत, लाभुकों के बीच बांटी जनोपयोगी सामग्री.

मनोहरपुर : आनंदपुर वन विश्रामागार में रविवार को मनोहरपुर के विधायक जगत मांझी के सम्मान में आनंदपुर(पोड़ाहाट) रेंज वन विभाग के द्वारा स्वागत अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा विधायक जगत मांझी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान वन विभाग के द्वारा जनोपयोगी सामग्री का वितरण किया गया. वहीं विधायक जगत मांझी के द्वारा ग्रामीण लाभुकों के बीच विभिन्न जनोपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया.जिसमें उन लाभुकों अनाज रखने के लिए 8 बड़ी कनस्तर,टॉर्च 20 नग, महुआ नेट 3 नग आदि सामग्री दी गई. इस मौके पर मुख्य रूप से डीएफ़ोओ नितेश कुमार,आरएफ़ो शंकर भगत,फॉरेस्टर एफ़ आर महतो,फ़ॉरेस्ट गार्ड विशाल सिंह,माखन लाल टुडू,पवन सरदार,दीपक गोप,अभिलाष कर एवं आनंदपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय कच्छप.पिंटू जैन,प्रश्नो सिंहदेव आदि सहित स्थानीय ग्रामीण लाभुक उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.