जगन्नाथपुर-बड़ानंदा गले में ट्यूमर से पीड़ित कृष्णा लागुरी के मदद हेतु, विधायक सोनाराम सिंकू ने बढ़ाया हांथ.

मनोहरपुर/ जगन्नपुर: पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बड़ानंदा लोवापी के रहने वाले गले के टयूमर से परेशान पीड़ित कृष्णा लागूरी को वेहतर इलाज हेतु गुरुवार को सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया है. विदित हो की कृष्णा लागुरी पिछले 06 माह से गले में टयूमर होने के वजह से परेशान रह रहा था. आर्थिक तंगी के अभाव के कारण उसने अपना ईलाज नहीं करवा पा रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु ने उसके मदद के लिए आगे आए. और उनके प्रयास से जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया है. उन्होंने पीड़ित कृष्णा लागुरी को इलाज हेतु आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. वहीं पीड़ित कृष्णा लागुरी को उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजने के लिए मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शाहरूख अली,मथुरा लगुरी, सरफराज आलम, जामदार लगूरी, रंजीत गगराई, रौशन पान, आफताब आलम आदि ने अपना अहम योगदान दिया है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित