मनोहरपुर-रहमतुल्ला हजरत दाता शाह बाबा का सालाना उर्स मेला समारोह 31 को.


मनोहरपुरः रहमतुल्ला हजरत दाता शाह बाबा का सालाना उर्स मेला समारोह का आयोजन दिनांक 31 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा.इसके लिए तैयारी अंतिम चरण पर है.उर्स कमेटी के सचिव मो.फिरोज खान ने बताया कि दाता शाह बाबा का सालाना उर्स मेला का आयोजन दिनांक 31.01.2025 दिन शुक्रवार को हर साल की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं इस अवसर पर आयोजित उर्स समारोह का कार्यक्रम इस प्रकार है.दिनांक 30 जनवरी दिन गुरुवार शाम 04 बजे को गुस्लखानी व दिनांक 31 जनवरी दिन शुक्रवार सुबह 07 बजे कुरानखानी व 10 बजे से चादरपोषी एवं दोपहर 01;30 बजे से लंगर खानी ए आम का आयोजन किया गया है.विदित हो कि दाता शाह बाबा के मज़ार पर आए दिन मुरीदों की भीड़ बढ़ती जा रही है.चूंकी सच्चे मन से आने वाले मुरीदों की यहाँ मन्नत पूरी होती है.हर वर्ष उर्स मेले पर हज़ारों की संख्या में बाबा के मजार पर श्रद्धालु चादरपोषी और फातीया के लिए देश के विभिन्न राज्यो से आते है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.