मनोहरपुर-कुम्हारमुंडा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि.


मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखण्ड के ग्राम कुम्हारमुण्डा में गुरुवार को प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष ‌सीताराम गोप की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथी मनाई गई . इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. वहीं कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष तिला तिर्की, जिला परिषद जयप्रकाश महतो, पत्तरास कुजूर ,महादेव कच्छाप रामदयाल खालखो, मंगरा कुजूर शिवानी कच्छाप बिरोज तिर्की एवं पार्टी के कार्यकर्तागण शामिल थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.