मनोहरपुर-प्रखंड व अंचल कर्मीयों ने, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मौन व्रत धारण कर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि.


मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीओ शक्तिकुंज एवं सीओ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित सरकारी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. वहीं बीडीओ व सीओ ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल सरकारी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को आज़ाद कराने में राष्टृपिता महात्मा गांधी की अहम योगदान रहा है. उन्होंने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर अग्रेंजी हुकूमत के विरुद्ध आंदोलन चलाया. देश आजाद हुआ हजारों स्वतंत्रता सेनानीयों ने अपना बलिदान दिया. उनके बलिदान के कारण आज हम सब आजाद भारत में खुली फिजाऑ में सांस ले पा रहे हैं. उन्होंने सभी को देश की अखंडता संप्रभुता और उनके सपनों को साकार करने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया.ताकि हमारा देश विश्व गुरु बन सके. इस मौके पर प्रखंड व अंचल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित