मनोहरपुर-कुम्हारमुंडा में सरहुल (खद्दी) महापर्व आयोजन को लेकर बैठक.

मनोहरपुर : कुड़ुक सरना जागरण मंच मनोहरपुर आनंदपुर प्रखंड के तत्वाधान में आगामी 01 अप्रैल 2025 मंगलवार को सरहुल (खद्दी) महापर्व के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा रैली निकाली जाएगी. इसकी तैयारी को लेकर एक बैठक बरह पाड़हा कुम्हारमुंडा के ग्राम तिलिंगदिरी में हुई. बैठक में सरहुल खद्दी पूजा व शोभा यात्रा जुलूस निकाले जाने के संबंध में चर्चा हुई. साथ ही हर वर्ष की भांति इस बार भी सरहुल पूजा एवं शोभा यात्रा रायकेरा (तिरला) से डोंगकाटा तक निकाली जाएगी. वहीं शोभा यात्रा जुलूस को सफल बनाने को लेकर आवश्यक तैयारियां के अलावा समाज के लोगों को पारंपरिक पोशाक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई.इस बैठक में मुख्य रूप से कुड़ुख सरना जागरण मंच के युवा अध्यक्ष तिला तिर्की, विजय तिग्गा, बुधराम तिर्की, सुरेंद्र मिंज सनिका तिर्की, पुनाराम तिर्की, सोनाराम तिर्की ,रविन्द्र उरांव सहित काफी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष आदि उपस्थित रहे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

एस.एस.आई.पी प्लस टू हाई स्कूल मनोहरपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक, शिक्षा के महत्व पर हुई सार्थक चर्चा