मनोहरपुर-पुलिस ओडिसा से चोरी का ट्रैक्टर उरकिया से किया ज़ब्त, मामले को लेकर ओड़िसा पुलिस को किया सूचित.

मनोहरपुर : ओडिसा से चोरी का एक ट्रैक्टर को मनोहरपुर पुलिस आज सुबह उरकिया गांव से जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर को मनोहरपुर थाना में लाकर रखा गया है. वहीं इस मामले में उरकिया के एक युवक सुनिया पूर्ति को भी पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है.इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक़ मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उरकिया गांव के निवासी सुनिया पूर्ति विगत एक सप्ताह पूर्व ओडिसा के लाठीकाठा निवासी राम भूमिज से ढ़ाई लाख में एक ट्रैक्टर ख़रीद किया था. इसके एवज में सुनिया पूर्ति ने राम भूमिज को उसके बताये अकाउंट नंबर में दो लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिया था. और बाकी बचे हुए पैसे को पेपर ट्रांसफर होने के बाद देने की बात कहा गया था. इसके बाद राम भूमिज ने उक्त ट्रैक्टर को सुनिया पूर्ति के घर तक भेजवा दिया. इसके एक सप्ताह बाद सोमवार को ओडिसा के उमाकांत बेहरा ने मनोहरपुर थाना में आकर उक्त चोरी का ट्रैक्टर के बारे उरकिया में होने के बारे जानकारी दी. उन्होंने पुलिस को बताया की उसका ट्रैक्टर पूर्व में चोरी हो गई थी और उसने इस संबंध में ओडिसा थाना में रिपोर्ट भी दर्ज कराया है. वहीं मनोहरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी. और चोरी गए उक्त ट्रैक्टर को उरकिया गांव से जब्त कर सुनिया पूर्ति को हिरासत में.लिया है. इस संबंध में मनोहरपुर पुलिस ने ओडिसा पुलिस को सूचित कर दिया है. साथ ही मनोहरपुर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रैक्टर को ओडिसा पुलिस को सौंपने की तैयारी में जुट गई है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित