मनोहरपुर-श्री श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में, नवरात्र के उपलक्ष्य में भंडारा का आयोजन.

मनोहरपुर : सोमवार को शहर के श्री श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में नव रात्र के उपलक्ष्य पर महिला समिति की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया. इस दौरान भंडारे में शामिल नव रात्र पूजा अनुष्ठान वर्ती श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया. उल्लेखनीय हैं की श्री श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कार्य को लेकर शहर की महिलाओं ने महिला समिति का गठन किया है. जिसमें महिलाओं ने प्रतिमाह के अंतिम सोमवार को सार्वजनिक रूप से भंडारा कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया है. इस संदर्भ मे आज सोमवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का आयोजन किया गया. इस कार्य में मुख्य रूप से महिला समिति के सदस्य तारा पाठक, प्रमिला महतो, शिरोमणी देवी, अम्बिका चौधरी, प्रमिला साव, प्रमिला धल, सोनु नुपूर्ण कुमारी, प्रिति शर्मा, प्रियंका सिंह, हीरा मनी देवी, नेहा शर्मा, शिल्पा विश्वकर्मा, प्रतिमा कुमारी सिंह, बबिता कुमारी, अंजनी हरिजन, बसंती देवी, संतोष गुप्ता, आलोक गुप्ता, अजय सिंह, मोहित सोनकार, मोहित शर्मा, विजय गुप्ता, जगतमल पाठक, मंजय पांडेय आदि का सराहनीय योगदान रहा.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.