मनोहरपुर-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षक-शिक्षिकाओं का (TNA) प्रशिक्षण आयोजित.

मनोहरपुर : स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में शिक्षकों का आधारभूत मूल्यांकन हेतु एक बैठक गुरुवार को मनोहरपुर स्थित आदिवासी आवसीय विद्यालय(थोलकोबाद) सभागार में आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लखिंदरनाथ सोरेन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शिक्षक व शिक्षिकाओं को (CENTA-APP) के माध्यम से (TNA) यानी टीचर्स नीड असेसमेंट के लिए शिक्षकों को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी ऐप पर पंजीकरण करने के बारे जानकारी दी गई. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की पेशेवर क्षमताओं का आकलन कर उन्हें और अधिक सक्षम बनाना था. ताकि वे नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें. कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कई अधिकारियों और सहयोगियों की अहम भूमिका रही. वहीं मौके पर उपस्थित लखिंदरनाथ सोरेन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,संतोष गुप्ता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं बीआरपी यशवंत कटियार जी के निर्देशन में इस कार्यक्रम को साकार किया गया. इसके अतिरिक्त प्रखंड साधनसेवी शिल्पा जी और MIS ऑपरेटर दीपक कुमार गुप्ता ने भी तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया.
कार्यक्रम के तकनीकी पक्ष को संभालने में वरिष्ठ शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद नेवार ने विशेष सहयोग प्रदान किया, जिनकी मदद से CENTA APP का प्रभावी उपयोग संभव हो सका.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित