मनोहरपुर-बाइक सवार युवक को स्कॉर्पियो ने मारी पीछे से टक्कर, गंभीर युवक को वेहतर इलाज हेतु किया रेफर.

मनोहरपुर : रविवार दोपहर मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाकागुई के समीप बाइक सवार युवक को स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया. इस हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक सुरेंद्र नायक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे में युवक का बांया पैर टूट गया है साथ ही उसके शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई है. घायल युवक गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिला अंतर्गत ग्राम कुला का रहने वाला है. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरो ने युवक का प्राथमिक उपचार के पश्चात वेहतर इलाज हेतु अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. घटना के बारे घायल पीड़ित युवक ने बताया की वह बाइक से झारसुगड़ा(ओड़िसा) से अपने गांव कुला जा रहा था. इस दौरान हाकागुई गांव के समीप एक स्कॉर्पियो संख्या जेएच 06 बी 4088 ने उसे पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.