मनोहरपुर व आनंदपुर में पेड़ से गिरकर दो गंभीर, राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर : पेड़े से गिरने से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति और एक युवती को मंगलवार को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में भर्ती कराया गया. 45 वर्षीय व्यक्ति गणेश गागराई मनोहरपुर थाना अंतर्गत नंदपुर पंचायत के ग्राम जिलिंगगुटू का रहने वाला है. वहीं 18 वर्षीय युवती सुको आइंद आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकेरा पंचायत के ग्राम पेटेर की रहने वाली है. वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवती और उस व्यक्ति को वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. और इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उस व्यक्ति और उस युवती को 108 एंबुलेंस की मदद से राउरकेला आरजीएच अस्पताल ले जाया गया है. इस घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनों ही घायल पीड़ित युवती और उस व्यक्ति का पेड़ से गिरने का एक सामान घटना है. दोनों ही आज सुबह चाहर फल तोड़ने के लिए चाहर पेड़ पर चढे हुए थे. इस दौरान उन दोनों का ही पांव फिसल गया. जिससे पेड़ से नीचे गिरने से दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल युवती और उस व्यक्ति को मनोहरपुर सीएचसी में उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.