मनोहरपुर-मुहलडीहा,दलकी में आग से झुलसी वृद्ध महिला की, सीएचसी में इलाज के दौरान हुई मौत.

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के बरंगा पंचायत अंतर्गत ग्राम महुलडीहा,दलकी टोला में ढिबरी से झूलसी वृद्ध महिला की मनोहरपुर सीएचसी में ईलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई. मृतक 70 वर्षीय महिला का नाम पार्वती सुरीन है. वह महिला ग्राम महुलडीहा ,दलकी टोला की रहने वाली है. घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों ने बताया की बीते बुधवार की देर रात करीब 10 बजे पार्वती अपने खटिया के समीप ढिबरी जला कर सोयी हुई थी. इसी क्रम में वो ढिबरी की चपेट में आ गई. घटना से महिला के पैर, कमर, व शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए. जिसके बाद परिजनों ने उसे ईलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. जहां ईलाज के दौरान गुरुवार सुबह उस महिला की मौत हो गई. इसे लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार ने बताया की महिला करीब 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गई थी.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.