आनंदपुर-रोबोकेरा हाट में सांसद जोबा मांझी व विधायक जगत मांझी ने, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत.

मनोहरपुर/आनंदपुर- पूर्व निर्धारित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शनिवार को आनंदपुर पहुंचे सांसद जोबा मांझी और विधायक जगत मांझी ने रोबोकेरा बाजार टांड में ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद और विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. कई ग्रामीणों ने सड़क, अबुआ आवास, पेयजल, बिजली आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपा. वहीं सांसद जोबा मांझी और विधायक जगत मांझी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान दिया जाएगा. कहा कि जल्द ही समाधान की दिशा में प्रयास करेंगे. इस मौके पर आनंदपुर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष सिल्बियुरस तिर्की सहित पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप