मनोहरपुर-झारखंड आंदोलनकारी नेता सह सेल अनुबंध कर्मी सुकुमार सिंह का एक हादसे में मौत, शहर में पसरा मातम.

मनोहरपुर : झारखंड आंदोलनकारी नेता सह मनोहरपुर आयरन ओर माइंस चिड़िया (सेल) में कार्यरत अनुबंध कर्मी सुकुमार सिंह का एक हादसे में उनकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही आज सुबह मनोहरपुर शहर व् आस पास क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई. विदित हो की यह हादसा वीती मंगलवार रात की है. मिली जानकारी के मुताबिक़ मकतूल शिवकुमार सिंह रात को पैदल मनोहरपुर साइडिंग स्थित अपने सेल क्वार्टर जा रहे थे. इस दौरान झूलिया पुल के समीप बने पुल से होकर गुज़र रहे थे. इसी दौरान उनका पांव फिसल गया जिससे अनियंत्रित होने से वे पुल के नीचे गिर गए. जिससे उनकी मौत हो गई. इस हादसे की जानकारी आज सुबह मिलने पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेज दिया है. वहीं शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आज देर शाम मनोहरपुर साइडिंग स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित