मनोहरपुर-लक्ष्मीपुर गांव में वज्रपात से आम के पेड़ झुलसे, अधिकारियों ने किया मुआयना

मनोहरपुर: मनोहरपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार देर शाम तेज आंधी-पानी और जोरदार वज्रपात से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वज्रपात की चपेट में आकर गांव के एक सूखे विशाल पेड़ में आग लग गई, जिससे बिरसा हरित आम बागवानी योजना के तहत लगाए गए आम के पेड़ भी झुलस गए।घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शक्ति कुंज और अंचलाधिकारी (CO) प्रदीप कुमार ने लक्ष्मीपुर गांव का दौरा कर क्षतिग्रस्त क्षेत्र और आम बागवानी योजना का स्थल निरीक्षण किया।वहीं वज्रपात की घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने के बाद पेड़ में लगी आग धीरे-धीरे आम बागवानी योजना की ओर फैलने लगी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लाभुकों और ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया और बड़े नुकसान को टाल दिया।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.