मनोहरपुर-काशीपुर में जहरीले सर्पदंश से महिला गंभीर, सीएचसी में चल रहा इलाज

मनोहरपुर: शनिवार की रात काशीपुर मुंडा टोला में एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला की पहचान 28 वर्षीय ज्योति बाडिंग के रूप में हुई है, जो मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीपुर की निवासी है।मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग 8 बजे ज्योति अपने घर के बाहर आंगन में खड़ी थी, तभी एक जहरीले चित्ती सांप ने उसके बांए पैर में काट लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मनोहरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सांपों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है. वहीं विशेष कर रात के अँधेरे में लोगों से सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।घटना के बाद गांव में दहशत व्याप्त है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित