मनोहरपुर ग्रामीण क्षेत्र में पागल कुत्ते का आतंक, किशोरी पर किया हमला.

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा पंचायत अंतर्गत ग्राम टंगराईंन में एक पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार देर शाम एक चितकबरे काले रंग के पागल कुत्ते ने 16 वर्षीय किशोरी खुशी कुमारी सिंह पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के समय खुशी अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी पागल कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार दिया। हमले में उसके दाहिने पैर में गहरा जख्म हो गया। घायल अवस्था में उसे आज बुधवार सुबह मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रेबीज का टीका व आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं देकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।वहीं उस बच्ची पर हमले के तुरंत बाद पागल कुत्ते ने एक और बच्ची को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वह समय रहते घर में घुस गई, जिससे उसकी जान बच सकी। इस घटना के बाद गांव में डर और बेचैनी का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा व पागल कुत्तों की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित