आनंदपुर में जहरीले सर्पदंश से एक किशोर गंभीर, सीएचसी में चल रहा इलाज

मनोहरपुर: बीती गुरुवार देर रात जहरीले सर्पदंश के शिकार किशोर को उपचार के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मनोहरपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित किशोर 13 वर्षीय अंश्लेष सोलंकी आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आनंदपुर का रहने वाला हैं. घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार, वह रात में अपने घर पर सोया हुआ था. सोए अवस्था में उसके बांये हाथ में एक सांप ने डस लिया. परिजनों के द्वारा आज दोपहर में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, किशोर की स्थिति स्थिर बनी हुई है, लेकिन पूरी निगरानी में रखा गया है। विदित हो की इन दिनों मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में सर्प दंश की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और सांप के काटने की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.