तेज आंधी से पीपल पेड़ गिरा, शनिदेव मंडप परिसर क्षतिग्रस्त.

मनोहरपुर, 18 मई: रविवार की शाम आई तेज आंधी के चलते मनोहरपुर स्थित संत नरसिंह आश्रम परिसर में एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे आश्रम परिसर में बना शनिदेव मंडप क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय परिसर में श्रद्धालु नहीं थे, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, मंडप के छत और संरचना को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के कारण शाम को होने वाली नियमित पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान स्थगित कर दिए गए। आश्रम प्रबंधन द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होने की संभावना है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.