सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर

मनोहरपुर, 15 जून : आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर-भालडुंगरी मार्ग पर रविवार शाम एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया।घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय समीर तिड़ू के रूप में हुई है, जो आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाजार टोला का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार समीर अपनी बाइक से आनंदपुर बाजार से भालडुंगरी की ओर जा रहा था। रास्ते में भालडुंगरी के समीप एक मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर एक बड़े पत्थर से टकरा गई, जिससे बाइक पलट गई।हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है और शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित