मनोहरपुर में बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक सम्पन्न, नजरी नक्शों की हुई समीक्षा

मनोहरपुर, 28 जून। मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बीएलओ सुपरवाइजरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों के नजरी नक्शों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान बीएलओ द्वारा तैयार किए गए नजरी नक्शों की गहन जांच की गई। जिन बीएलओ के नक्शे सही पाए गए, उन्हें निर्देश दिया गया कि वे नक्शे की मूल प्रति तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। वहीं जिन नक्शों में त्रुटियाँ पाई गईं, उन्हें सुधार के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र का नजरी नक्शा, जियो-फेंसिंग और की-मैप तैयार करना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया से यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन सा मतदान केंद्र किस क्षेत्र तक फैला है। इसके साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगा।बैठक में बीडीओ शक्ति कुंज, पंचायती राज पदाधिकारी राजेंद्र बाड़ा, आनंद कुमार, बीएलओ सुपरवाइजर महेंद्र सिंह और बीएलओ ललिता महतो सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सभी बीएलओ से आग्रह किया कि वे 2 जुलाई से पहले सभी अद्यतन नक्शे जिला कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित