मनोहरपुर: नशा मुक्ति अभियान को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जनजागरूकता रैली

मनोहरपुर, मंगलवार: "नशा छोड़ो - जीवन जोड़ो" कार्यक्रम के तहत संत नरसिंह बालिका उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य समाज में नशा विरोधी संदेश फैलाना था।रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई और यह मनोहरपुर के मुख्य मार्ग व आसपास के क्षेत्रों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश लिखे गए थे। साथ ही, बच्चों ने जोरदार नारेबाजी कर स्थानीय लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता अभियान में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा प्रधान, शिक्षकगण, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रहीं। सभी ने एक स्वर में समाज को नशे से मुक्त करने का संदेश दिया।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.