मनोहरपुर में तीन दिनों की लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ का खतरा मंडराया

मनोहरपुर, 19 जून: मनोहरपुर में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर सहित आसपास के इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे सड़कों का हाल तालाब जैसा हो गया है। कोयना नदी के उफान पर आने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा भी गहराने लगा है।लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शहर की कई सड़कों पर जलजमाव से राहगिरो को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में नजर बनाए हुए है।वहीं तेज हवाओं और मूसलधार बारिश के कारण जून महीने में भी ठंड का एहसास होने लगा है। लोग घरों में दुबक कर बैठे हैं और अधिकतर ने बाहर निकलना बंद कर दिया है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, और अधिकांश दुकानों और कार्यालयों में उपस्थिति कम देखी जा रही है। जबकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित