बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

मनोहरपुर : मनोहरपुर (पूर्वी पंचायत) अंतर्गत ग्राम मनीपुर में – डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व सीमा मुंडारी और बिरसा कंडुलना ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने उनके बलिदान को देश की एकता और अखंडता के लिए मील का पत्थर बताया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरेश विश्वकर्मा, शंकर हुरद, सुमित्रा कुमारी, कानू कुजूर, बसंत पान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समापन के मौके पर देशभक्ति गीतों और विचार गोष्ठी के माध्यम से डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित