मनोहरपुर: कोयना नदी में बहा युवक का शव दो दिन बाद बरामद

मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम – कोयना नदी में रविवार को बह गए टीमरा निमतुर गांव के युवक अभिराम चेरवा का शव दो दिन बाद मंगलवार को बरामद कर लिया गया। शव को डिंबुली और नंदपुर पंचायत के कोयना नदी सीमावर्ती क्षेत्र से गोताखोर टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अभिराम चेरवा नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया था। लगातार खोजबीन के बाद रांची से बुलाई गई गोताखोर टीम ने शव को बाहर निकाला। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव की स्थिति बिगड़ गई थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.