तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर, राउरकेला रेफर


मनोहरपुर : मनोहरपुर–जराइकेला मुख्य मार्ग पर हाथी फॉरेस्ट चेकपोस्ट के समीप शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बुजुर्ग को बेहतर इलाज हेतु राउरकेला रेफर कर दिया। घायल की पहचान बिहार निवासी 61 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है, जो इन दिनों मनोहरपुर लाइनपार क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार देर शाम टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान हाथी फॉरेस्ट चेकपोस्ट के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट के साथ शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं बाइक सवार युवक को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.