माँ मनोहरी देवी काली मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ काली पूजा संपन्न


मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के पुराना मनोहरपुर स्थित माँ मनोहरी देवी काली मंदिर में सोमवार की रात श्रद्धा, आस्था और उल्लास के बीच भव्य काली पूजा संपन्न हुई। अमावस्या की मध्यरात्रि में मंदिर के पुजारी मधुसूदन लोहार ने कोयना नदी में विधिवत पूजा-अर्चना कर काली माँ की ‘कालीका घट’ लाकर स्थापना की।मंगलवार की सुबह पिछले वर्ष के कलश का विसर्जन कर नदी से सामूहिक कलश यात्रा निकाली गई, जो भक्ति गीतों और जयकारों के साथ मनोहरी देवी काली मंदिर तक पहुँची। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया।पुजारी मधुसूदन लोहार ने जानकारी दी कि माँ काली की यह पूजा अमावस्या की रात को पिछले कई वर्षों से आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर दूर-दराज़ इलाकों से हजारों श्रद्धालु मनोहरपुर पहुँचते हैं। भक्तजन अपनी मनोकामनाएँ पूरी होने पर बकरा, बतख, मुर्गी, साड़ी और श्रृंगार सामग्री चढ़ाकर माँ काली को धन्यवाद देते हैं।पूजा में मनोहरपुर के अलावा जराइकेला, राउरकेला, बंडामुंडा, कुलूँगा, गोइलकेरा, सोनुआ, चक्रधरपुर, टाटा, गम्हरिया, जामदा, छोटानागरा, चिरिया सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।पूजा के उपरांत प्रसाद, चूड़ी और सिंदूर का वितरण किया गया। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और जयकारों की गूंज बनी रही, जिससे पूरा वातावरण माँ काली की भक्ति में सराबोर हो गया।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.