गोविन्दपुर निवासी युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी


मनोहरपुर: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव में गुरुवार शाम एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय दुर्जो पाड़ेया के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। गुरुवार शाम गांव के कुछ बच्चों ने दुर्जो पाड़ेया को अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में अंकोल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप