नो-एंट्री आंदोलन से पहले पुलिस ने कई नेताओं और समाजसेवियों को हिरासत में लिया


चाईबासा : शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने नो-एंट्री आंदोलन की तैयारी में जुटे कई समाजसेवी और नेताओं को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, समाजसेवी रमेश बालमुचु, युवा नेता रेयांश समाड, जिला परिषद सदस्य माधव चंद कुकंल तथा सोना सवैया को पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों में बैठाकर गुप्त स्थान पर ले जाया गया।सूत्रों के मुताबिक, ये सभी नेता 27 अक्टूबर को परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा के आवास के समक्ष नो-एंट्री लागू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे।फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, वहीं इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और आंदोलन समर्थकों में रोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम आंदोलन को दबाने की कोशिश है, जबकि पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई का हवाला दिया है।स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आंदोलन से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.