सलाई के समीप सड़क हादसा: बाइक सवार युवक गंभीर, रेफर


मनोहरपुर, 23 अक्टूबर: मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर सलाई गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय कोदो चंपिया के रूप में हुई है, जो छोटानागरा थाना क्षेत्र के बड़ा जामकुंडिया गांव का निवासी बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोदो चंपिया सलाई से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सलाई से कुछ दूरी पर स्थित एक तीखे मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।वहीं, चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने उस मोड़ पर चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.