कमारबेड़ा के समीप सड़क हादसा: अनियंत्रित वेगनार पेड़ से टकराई, चालक घायल

मनोहरपुर, 18 नवंबर: मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह क्मारबेड़ा गांव के समीप एक वेगनार (संख्या JH 05 CT-4013) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर पर चोटें आने की पुष्टि की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेगनार जामदा से राउरकेला की ओर जा रही थी। इसी दौरान मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमारबेड़ा के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के दाहिने ओर जाकर तेज रफ्तार में पेड़ से टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक चोटिल हो गया।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप