आनंदपुर–रोबोकेरा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: इचिंडा के समीप बाइक अनियंत्रित, एक युवक गंभीर, दूसरा आंशिक रूप से ज़ख़्मी


मनोहरपुर, 16 नवंबर : आनंदपुर–रोबोकेरा मुख्य मार्ग पर इचिंडा के समीप रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। तीखे मोड़ पर बाइक के अनियंत्रित होने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा आंशिक रूप से ज़ख़्मी हुआ।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक की स्थिति को नाज़ुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।घायलों की पहचान 18 वर्षीय पत्रस टोप्पो और 21 वर्षीय रोहीत टोप्पो के रूप में हुई है। दोनों युवक आनंदपुर थाना क्षेत्र के हरता गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार वे दोनों रविवार शाम बाइक से हरता गांव से आनंदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इचिंडा के समीप स्थित तीखे मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में पत्रस टोप्पो का बायां पैर टूट गया, जबकि रोहीत टोप्पो को आंशिक चोटें आई हैं।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित