सड़क दुर्घटना में युवक घायल, राउरकेला रेफर


मनोहरपुर :- मनोहरपुर–पोसैता मुख्य मार्ग पर स्थित गनमोर और पोसैता जंगल के पास रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु राउरकेला रेफर कर दिया गया।घायल की पहचान 40 वर्षीय तोहिर रहमान के रूप में हुई है। वह खड़गपुर का निवासी है और सुंदरगढ़ में रहकर फेरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, तोहिर रहमान स्कूटी से अपने घर खड़गपुर लौट रहे थे, तभी पोसैता और गनमोर जंगल के बीच उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। दुर्घटना में उनके माथे एवं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें राउरकेला रेफर कर दिया।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.