मनोहरपुर एस.एस.आई.पी. पल्स टू स्कूल में पीटीएम आयोजित, शैक्षणिक गुणवत्ता सुदृढ़ करने पर जोर


मनोहरपुर: विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अभिभावक–शिक्षक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को एस.एस.आई.पी. पल्स टू स्कूल, मनोहरपुर में अभिभावक–शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य (मनोहरपुर भाग-2) सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधान शिक्षिका संध्या सुरीन ने की। बैठक से पूर्व स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पीटीएम के दौरान इसके उद्देश्यों और महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रहने देने पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ मिलकर छात्रों में उत्पन्न लर्निंग गैप की पहचान एवं उसे दूर करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही अभिभावकों को उनके बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्राप्त उपलब्धियों तथा समग्र प्रगति की जानकारी दी गई।बैठक में यह भी बताया गया कि पीटीएम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद एवं सहयोग को सुदृढ़ करना है, ताकि बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त, व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रमों की जानकारी देकर छात्रों के भविष्य के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने पर भी चर्चा हुई।
अधिकारियों एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से कहा कि पीटीएम न केवल शैक्षणिक सुधार का सशक्त माध्यम है, बल्कि यह विद्यालय, शिक्षक और अभिभावकों के बीच सेतु बनकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर बीआरपी यशवंत कटियार, सीआरपी अंजू गुप्ता, सहायक शिक्षिका कंचन शुक्ला, सहायक शिक्षक अर्जुन प्रधान, लिपिक ज्योती एक्का सहित अन्य शिक्षक, अभिभावकगण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Most Viewing Articles

सरहुल पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की गौरवशाली घरोहर. :-जोबा मांझी. मनोहरपुर-सरहुल पूजा महोत्सव पर, तिरला सरना स्थल से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा.

मनोहरपुर-8 माह से वेतन नहीं मिलने से,काला बिल्ला लगाकर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं ने जताया रोष.

मनोहरपुर-ग्राम बरंगा के तीन छात्र, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में हुए सफल.