सारंडा के जराईकेला से दो नक्सली समर्थक गिरफ्तार


मनोहरपुर : (झारखंड)पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सारंडा के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तेताई गांव से पुलिस ने छापेमारी कर दो नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मतियश तोपनो एवं आशीष जाते के रूप में की गई है।इस संबंध में जराईकेला थाना प्रभारी अमित पासवान ने बताया कि दोनों पर विगत कई दिनों से नक्सलियों तक सामग्री पहुंचाने की गतिविधियों को लेकर पुलिस की नजर थी। हाल के दिनों में उनकी संलिप्तता और अधिक सक्रिय रूप से सामने आने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया।गुरुवार रात चलाए गए अभियान के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से नक्सलियों को आपूर्ति की जाने वाली आवश्यक खाद्य सामग्री एवं आईईडी लगाने में प्रयुक्त तार बरामद किया है। पूछताछ के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.