20,मार्च को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर आदिवासी सम्मेलन को लेकर आस ने किया बैठक.
मनोहरपुर:आदिवासी समन्वय समिति झारखण्ड की एक बैठक सोमवार को नन्दपुर सुरीन टोला बारला भवन में केन्द्रीय संयोजक सुशील बारला की अध्यक्षता में हुई.जिसमें आदिवासी समाजहीत के विकास एवं विभिन्न विंदुओ पर चर्चा हुई.बैठक में विशेष रूप से आगामी दिनांक 20 मार्च 2021 को आदिवासी शिरोमणि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा की पुण्यतिथि पर आदिवासी सम्मेलन-2021 आयोजित करने एवं 14 अप्रेल को डॉ०भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर राँची में होने वाले झारखण्डी समागम की तैयारी के संबंध में विचार विमर्श किया गया.इसके अलावा ऊपस्तिथ ग्रामीणों को ग्राम सभा के माध्यम से जंगल की सुरक्षा,समाज में फैली कुरुतीया अंधविश्वास डायन विशाही हत्या एवं नशामुक़्तसमाज निर्माण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.वहीं स्व.जय पाल सिंह मुण्डा की पुण्यतिथि पर आदिवासी सम्मेलन को सफल बनाने के लिये रूपरेखा व रननीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.वहीं इस आयोजन को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया.जिसके,संरक्षक-मंगल सिंह बोबोंगा-पूर्व विधायक,सुशील बारला-संयोजक "आस" एवं बेनेडिक्ट लुगुन-सागजुडी,सोमा लोमगा-गुदडी,जीवन काडयबुरू-अनन्दपुर,विश्वजीत समद मनोहरपुर,लालमोहन सुरीन-डिम्बुली,बलदेव जाते-हाकागुई,सोमा होनहग्गा-लाईलोर,निशुजैक चाम्पिया मुण्डा हाकागुई को समिति का सदस्य बनाया गया.
बैठक में गुदड़ी, अनन्दपुर,गेईलकेरा एवं मनोहरपुर से काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.