मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप

चाईबासा: झिंकपानी प्रखंड की चोया पंचायत की मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं सोमवार को लगभग 25 किलोमीटर की पदयात्रा कर सदर विधायक सह मंत्री दीपक बिरुवा को ज्ञापन सौंपने चाईबासा स्थित सरनाडीह कार्यालय पहुंचीं। हालांकि, मंत्री दीपक बिरुवा कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार एवं मंत्री के निजी सचिव ने महिलाओं का ज्ञापन प्राप्त किया।**बताया गया कि चोया पंचायत की बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिलाएं मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान थीं। महिलाएं प्रतिदिन मुखिया जयंती बिरूली से योजना का लाभ दिलाने की मांग कर रही थीं। मुखिया द्वारा इस समस्या की शिकायत प्रखंड के संबंधित पदाधिकारियों से की गई थी,
लेकिन योजना का पोर्टल नहीं खुलने के कारण पात्र महिलाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा था।**स्थिति उस समय और अधिक जटिल हो गई, जब एक ही परिवार में 5 से 7 सदस्यों को योजना की राशि मिल रही है, जबकि बगल के घरों के पात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा।
इस असमानता को लेकर ग्रामीण लगातार मुखिया से शिकायत कर रहे थे।
जिससे वे असमंजस की स्थिति में थीं।समस्या के स्थायी समाधान के लिए मुखिया जयंती बिरूली ने निर्णय लिया कि जिन महिलाओं को अब तक मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिला है, वे सभी सामूहिक रूप से झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा को आवेदन सौंपेंगी।
इसी क्रम में सैकड़ों महिलाएं चोया गांव से पदयात्रा करते हुए चाईबासा पहुंचीं। हालांकि, मंत्री की अनुपस्थिति से महिलाओं में निराशा देखी गई, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ज्ञापन लिए जाने के बाद समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-संत अगस्तिन हाई स्कूल में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित.

आनंदपुर में लगातार बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, परिवार सुरक्षित

मनोहरपुर-गणेशपूजा मेले का सांसद जोबा मांझी ने किया उद्घाटन