मनोहरपुर-आज तुलसी विवाह का शुभ संयोग, व्रती महिलाओं ने की श्री हरि विष्णु के संग तुलसी विवाह पूजन.
मनोहरपुर:: सुहागन व्रती महिलाओं ने व्रत रखकर मंगलवार सुबह भगवान श्री हरि विष्णु के संग तुलसी विवाह पूजन अनुष्ठान संपन्न कराया गया. वहीं सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान पूर्वक पूजन किया तथा अपनी परिवार की सुख समृद्धि एवं अपनी सुहाग की रक्षा के लिए भगवान श्री हरि विष्णु से कामना की.तुलसी विवाह के शुभ संयोग और इसका महत्व:-हिंदू धर्म में तुलसी को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. उनकी आराधना से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है, तुलसी विवाह पर उनकी पूजा करना और भी लाभकारी माना गया है.
मान्यता है कि इस दिन उनका विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी से कराया जाता है. इससे साधक को कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती हैं. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह का त्योहार मनाया जाता है. इस बार 12 नवंबर 2024 को तुलसी विवाह का पर्व है. इस दौरान देवउठनी एकादशी का व्रत भी रखा जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लंबे योग निद्रा से जागते हैं.पंचांग के अनुसार इस साल तुलसी विवाह पर हर्षण योग का निर्माण हो रहा है, जो शाम 7:09 मिनट तक रहेगा.इसके बाद वज्र योग बन रहा है. इस संयोग में तुलसी पूजन करने से वैवाहिक जीवन की सभी समस्याओं का निवारण होता है, और धन लाभ के योग बनते हैं. पूजन के बाद सभी अपने इष्ट मित्रों समेत अपने परिजनों को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं देते हैं. इससे आपसी रिश्तों में मिठास व सकारात्मकता बनी रहती है.