बुनियादी समस्याओं को लेकर सारंडा के मानकी,मुंडा एवं डकुवा मंत्री जोबा माँझी एवं उपायुक्त से मिले.
मनोहरपुर:सारंडा अंतर्गत तीन पंचायत के मानकी मुंड़ा.एवं डाकुवा बुधवार को पंचायत स्तरीय ग्राम सभा के बैनर तले प.सिंहभूम जिला उपायुक्त अरवा राजकमल से मिले. पंचायत की विभिन्न समस्याओं समेत उन्हें मांगपत्र सौंपा गया.
निम्न लिखित मांगे इस प्रकार है:-
चिड़िया से अंकुवा चौक तक 5 की.मी.कच्ची सड़क में सेल चिड़िया के द्वारा पानी का छिड़काव नियमित नही होता है.जिससे सड़क किनारे रह रहे लोगो पर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है.वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समूचीत व्यवस्था नही है.ग्रामीण मिलों दूर नदी,नालों से पानी लाने को मजबूर है. ग्रामीनो को टेंकर के माध्यम से दिन में दो बार पानी सप्लाई कराया जाय.क्षेत्र में एकमात्र बीएसएनएल दूर संचार नेटवर्क सेवा बदहाल है.यहाँ पर एयरटेल या जियो टावर लगाया जाए.टिमरा और सोदा गांव आदिवासी बहुल गांव है दोनों गांव में स्कूल और आगनगंबड़ी के अलावे सरकारी योजनाओ का अभाव है.मनरेगा योजना के तहत काम नहीं मिलने से लोगो के घर पर रखे रखे जॉब कार्ड निष्क्रिय हो गए हैं.लोग रोजगार की तलाश में पालायन करते हैं.पलायन रोकने के लिए सरकारी योजनाये जल्द से जल्द चालू कराया जाय.वहीं गांवो में बर्षो से गुजर बसर करते आ रहे जमीनो में ग्रामीनो को उनको मालिकाना हक के लिये परती जमीनों का बन्दोबस्ती कराया जाय.चिड़िया में जिला मिनरल फंड से बन रहे जलमीनार में पानी सप्लाई कनेक्शन में अनियमिता बरती जा रही है.जितने भी क्षेत्र के छुटे हुए मौहल्ल्ला टोला, हंटिंग बस्ती हैं .सभी में पानी कनेक्शन कराया जाय.6 साल पूर्व लघु सिंचाई परियोजना से अधूरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पूर्ण किया जाय.साथ ही उक्त संवेदक के ऊपर जांच कर दोषी पाये जाने पर करवाई किया जाय.जिला उपायुक्त ने सभी माँगो पर गम्भीरता से लेते हुए आस्वस्त किया कि र्सभी मांग जायज़ है, शीघ्र ही पूरा करने का प्रयास करेंगे.साथ ही उन्होंने जलमीनार के मामले पर पेयजल के विभागीय अधिकारी को भेज कर जांच कराने की बात कही.इससे पूर्व सभी मानकी ,मुंडा व डक़ुवाओ ने विधायक एवं सूबे के कबिना मंत्री जोंबा माँझी से उनके चक्रधरपुर स्तिथ आवास में जाकर मुलाक़ात किया.एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उनको अवगत कराया.