सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल,मनोहरपुर सीएचसी में इलाजरत.

===================
मनोहरपुर:मनोहरपुर गोयलकेरा मुख्य सड़क मार्ग स्तिथ गुरुवार सुबह सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये.तीनो घायलों को  सींएचसी मनोहरपुर में भर्ती कराया गया है.जहाँ स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में इलाज चल रहा है.मिली जानकारी के मुताबिक़ तीनो गोयलकेरा प्रखंड अंतर्गत बारा पंचायत के रुपय गाँव के रहने वाले है.जिसका नाम इस प्रकार है.एतवारी सूरिन 18, सूक़ो डांग 21 एवं प्यारी डांग 19 है.तीनो आज सुबह अपने बायक से एक शादी समारोह में बानो जा रहे थे.बायक सूक़ो डांग चला रहा था.तभी सामने से तेज़ रफ़्तार से आनंदपुर से गोयलकेरा की ओर आ रहे मालवाहक छोटा हाथी ने बायक को टक्कर मारकर वहाँ से फ़रार हो गया.जिससे इस दुर्घटना में तीनो घायल हो गये.सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मनोहरपुर में भर्ती कराया गया है.वहीं स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में घायलो का इलाज चल रहा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप