मनोहरपुर,ज़रायक़ेला मार्ग के मेदासाय में हायवा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,चालक भागा,ख़लासी आंशिक रूप सेज़ख़्मी.
मनोहरपुर:मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर,ज़रायक़ेला मुख्यमार्ग मेदासाय मोड़ के समीप शनिवार देर शाम एक हायवा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.इस घटना के बाद हायवा ट्रक चालक घटना स्थल से ट्रक छोड़कर वहाँ से भाग गया.हायवा चालक सुनील हेम्ब्रोम26,एवं ख़लासी नंदू हेम्ब्रोम 19 दोनो ही बाचमगुटू गाँव के रहने वाले है.मिली जानकारी के मुताबिक़ बोलनी उड़ीसा से उक्त हायवा ट्रक में लदे बालू को डम्प कर मनोहरपुर के बाचमगुटू लौट रहा था.तभी मेदासायं मोड़ के समीप हायवा ट्रक पेड़ से टकरा गया जिससे हायवा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.मौक्क से हायवा ट्रक चालक उक्त ट्रक को वहाँ से छोड़कर भाग गया.वहीं आंशिक रूप से ज़ख़्मी ख़लासी नंदू हेम्ब्रोम को सीएचसी मनोहरपुर में उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया.वहीं मनोहरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहूँचकर अग्रेतर कारवाई में जुटी.